फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bride absconded before coming to the procession, married her sister

बरात आने से पहले दुल्हन फरार, बहन से हुई शादी

Wed, 22 Jun 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The bride absconded before coming to the procession, married her sister
बरात आने से पहले दुल्हन फरार, बहन से हुई शादी
विज्ञापन

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी बरात
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)। घर पर बरातियों के आवभगत की तैयारी चल रही थी। रात आठ बजे बरात गांव में पहुंच गई। द्वार पूजा की बात चल रही थी कि पता चला दुल्हन ही भाग गई। इसके बाद दुल्हन के पिता के आग्रह पर दोनों पक्ष दुल्हन की छोटी बहन से शादी को तैयार हो गए। घटना मंगलवार रात को गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। इससे परिवार के लोग और बराती सकते में हैं।

गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवती की शादी 21 जून होनी तय थी। घर पर बरातियों के लिए आवभगत की तैयारी चल रही थी। रात आठ बजे बरात भी गांव में पहुंच गई। महिलाओं ने जब रस्म के लिए लड़की को बुलाया पता चला कि वह नहीं है। उस समय घर का वातावरण गमगीन हो गया। इसका पता जब वर पक्ष को लगा तो चर्चा होने लगी। लड़के के पिता ने लड़की के पिता को बुलाकर सचाई जानी। लड़की के पिता ने बताया कि बरात आने के बाद लड़की घर से लापता हो गई है। उसकी छोटी बेटी देख लीजिए, यदि पसंद हो जाए तो शादी कर दूंगा। वर पक्ष इसके लिए राजी हो गया। रात में शादी की रस्में पूरी हुईं। एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि लड़की की खोज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed