फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The body of a young man was found hanging from a noose, the family members alleged murder

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 23 Jul 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose, the family members alleged murder
 राम विलास उर्फ लालू। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-13 टोला बसावनपुर गांव से लगभग 600 मीटर की दूरी पर मोती गांव के एक बगीचे में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे के सहारे लटका शव मिला। शव देखकर गांव के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने उसकी पहचान बसावनपुर गांव निवासी रामविलास (36) पुत्र बेकारू के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामविलास के पिता बेकारू ने बताया कि रामविलास मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले घर आया। उसके बाद रिश्तेदारी में नेपाल चला गया। सोमवार को नेपाल से घर पहुंचा तो गांव के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहू बीचबचाव के लिए गई तो लोग उसे भी मारने दौड़े। इससे मुंह पर नोचने का निशान भी पड़ गया। मामला मंगलवार को थाने पहुंचा। वहां मामला शांत हुआ। बुधवार सुबह उठा तो गांव के कुछ लोगों ने जानकारी दी कि तुम्हारे पुत्र रामविलास का शव बाग में एक पेड़ से फंदे पर लटका है।
विज्ञापन

पिता ने रामविलास की हत्या की आशंका जताई। इसकी सूचना सुनकर परिजन रोने बिलखने लगे। रामविलास की पत्नी दुर्गावती पति के शव से लिपट कर फूट-फूट रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed