फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bike given in dowry was getting damaged, it was set on fire.

Siddharthnagar News: दहेज में मिली बाइक हो रही थी खराब, लगा दी आग

Tue, 30 Jan 2024 03:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
The bike given in dowry was getting damaged, it was set on fire.
पथरा क्षेत्र में जलती बाइक को बुझाती पुलिस। संवाद
- पथरा थाना क्षेत्र के नोनहवा गांव के पास लगाई आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। दहेज में मिली बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत कर रही थी। इसके चलते एक युवक ने सड़क किनारे खाई में गिरा कर आग के हवाले कर दिया। बाइक धू-धू करके जल गई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। युवक का कहना है कि बाइक की खराबी से आजिज हो चुका था। इसलिए आग लगा दी।
जोगिया कोतवा ली के कटया निवासी राहुल को शादी में दहेज में एक बाइक मिली थी। राहुल उसी से लगभग पांच दिन पहले डुमरियागंज कोतवाली के ग्राम माली मैनहा निवासी अपने फूफा राधेश्याम के घर गया था। जो सोमवार को वापस घर जा रहा था। बांसी-डुमरियागंज मार्ग के पथरा थाना क्षेत्र के नोनहवा डीह के पास सड़क पर बाइक बंद हो गई। काफी परेशान होने पर भी जब स्टार्ट नहीं हुई तो राहुल ने बाइक को खाई में गिरा कर आग लगा दी। आग लगने से पूरी मोटरसाइकिल धू-धू कर जल गई।
विज्ञापन

सूचना पर पथरा पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि पूछताछ में युवक राहुल ने बाइक के बार-बार बंद होने से गुस्से में आकर आग लगाने की बात बताई। सूचना पर परिजन भी थाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed