फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The audience became emotional after hearing the story of King Parikshit.

Siddharthnagar News: राजा परीक्षित का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता

Tue, 17 Jun 2025 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after hearing the story of King Parikshit.
भनवापुर क्षेत्र के बुढ़िया टायर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते पं.भगवानदास मिश्र। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के बुढ़िया टायर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की रात कथा वाचक पं. भगवानदास मिश्र ने राजा परीक्षित संवाद, शुकदेव जन्म सहित अन्य प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि एक बार परीक्षित महाराज वन में चले गए। उनको प्यास लगी तो समीक ऋषि से पानी मांगा। ऋषि समाधि में थे, पानी नहीं पिला सके। परीक्षित ने सोचा कि साधु ने अपमान किया है। उन्होंने मरा सांप उठाया और समीक ऋषि के गले में डाल दिया। यह सूचना पास में खेल रहे बच्चों ने समीक ऋषि के पुत्र को दी। ऋषि के पुत्र ने शाप दिया कि आज से सातवें दिन तक्षक नामक सर्प आएगा और राजा को जलाकर भस्म कर देगा।

समीक ऋषि को जब यह पता चला तो उन्होंने दिव्य दृष्टि से देखा कि यह तो महान धर्मात्मा राजा परीक्षित हैं और यह अपराध इन्होंने कलियुग के वशीभूत होकर किया है। इस दौरान राम लोटन प्रजापति, राजमान प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, शिवा, शिवम, सोनू, सनी, शिव प्रसाद गुड्डू यादव, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed