फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The atmosphere resonates with Vedic chanting.

Siddharthnagar News: वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा वातावरण

Thu, 25 Dec 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere resonates with Vedic chanting.
पथरा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कथा मनुष्य को जीने का तरीका सिखाती है। माता-पिता ,भाई बंधु, पड़ोसी से आदर्श व्यवहार करना संसार के एक मात्र ग्रंथ रामायण में निहित है। यह बातें पारसमणी महाराज ने पथरा बाजार में चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान आयोजित राम कथा में कही। कथा के प्रथम दिन उन्होंने कहा कि रामकथा श्रवण करने से स्वर्ग की प्राप्ति हो न हो सांसारिक समस्याओं से मुक्ति अवश्य मिल जाएगी। आज मामूली संपत्ति हेतु भाई-भाई का दुश्मन बन जाता है। किंतु भगवान राम ने माता-पिता की आज्ञा पर छोटे भाई के लिए राजा का पद ही त्याग दिया। अनुज भरत ने भी सत्ता को तुच्छ समझ बड़े भाई के नाम पर विवशता में शासन संभाला। उन्होंने कहा कि आज माता-पिता को वृद्धाश्रम में जाना पड़ता है। संतान के पास उनकी सेवा का समय नहीं है। सोचिए भगवान राम ने माता-पिता के आदेश पर सब कुछ त्याग दिया था। उन्होंने सवाल किया क्या राम को मानने वाला ऐसा कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed