फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The atmosphere of happiness with PM Modi's program in Lumbini

पीएम मोदी के लुंबिनी में कार्यक्रम से खुशी का माहौल

Tue, 10 May 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere of happiness with PM Modi's program in Lumbini
पीएम मोदी के लुंबिनी में कार्यक्रम से खुशी का माहौल
विज्ञापन

ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। भगवान गौतम बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर के बाद अब नेपाल स्थित उनकी जन्मस्थली लुंबिनी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की जानकारी मिलने से बौद्ध धर्म के अनुयायियों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेपाल के लुंबिनी में आने की संभावना है।
इसके मद्देनजर लुंबिनी में भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर चल रही है। तथागत की धरा पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के कार्यक्रम को देखते हुए नेपाल के लोगों में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री के आगमन से लुंबिनी में पर्यटन को ही बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुद्ध पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री के आगमन से वैश्विक फलक पर लुंबिनी की पहचान और पुख्ता होगी।
विज्ञापन

खासकर भारतीय पर्यटक और ज्यादा संख्या में यहां आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर माया देवी मंदिर में पूजा के बाद भारतीय मठ का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के पूजा के दौरान बौद्ध भिक्षु भी मौजूद रहेंगे। नेपाल सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों से बौद्ध भिक्षुओं का जमावड़ा लुंबिनी में होगा। प्रधानमंत्री के आगमन से बौद्ध धर्म के अनुयायियों में अपार खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed