{"_id":"678d3633f4f42cb15006c546","slug":"the-ancient-shiva-temple-will-be-renovated-with-public-cooperation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130969-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनसहयोग से होगा प्राचीन शिव मंदिर का नवनिर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनसहयोग से होगा प्राचीन शिव मंदिर का नवनिर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र में स्थित पिकौरा गांव के भरवटिया बाजार का प्राचीन शिव मंदिर जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। इसके लिए शनिवार शाम को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मंदिर की जर्जर स्थिति का जायजा लेते हुए इसके जीर्णोद्धार की पहल की। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भरवटिया बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर की स्थिति का संज्ञान लेकर शनिवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समर्थकों के साथ गांव पहुंचे थे, और मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सनातन समाज के लोगों को संकल्प दिलाया था।
यह सूचना जब सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लोगों मिली, तो शनिवार को देर शाम भरवाटिया बाजार, मन्निजोत, डुमरियागंज नगर के सनातन समाज के लोग शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर पहुंचे और प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार व नवनिर्माण के लिए यथाशक्ति सहयोग देने की बात कही। उपस्थित लोगों के साथ पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक कर मंदिर के कायाकल्प व जीर्णोद्धार की रणनीति बनाकर कार्ययोजना तैयार की। संवादउ ्