{"_id":"657cac23c7120ee49c070749","slug":"the-administration-got-the-hoardings-installed-in-the-city-removed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-9860-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शहर में लगे होर्डिंग को प्रशासन ने हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शहर में लगे होर्डिंग को प्रशासन ने हटवाया
Sat, 16 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज-बैदौला सहित नगर में बिना अनुमति के सरकारी बिजली खंभों और सरकारी संपत्तियों पर लगे होर्डिंग बैनर को प्रशासन ने हटवा दिया। साथ ही चेतावनी दी की नगर पंचायत की अनुमति के बिना नगर क्षेत्र में होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार संतराज सिंह बघेल की अगुवाई में शुक्रवार को नगर पंचायत डुमरियागंज व बैदौला चौराहे तथा बांसी रोड पर सभी होर्डिंग को हटाया गया। अधिशासी अधिकारी महेश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई भी होर्डिंग नहीं लगाया जाएगा और न ही होर्डिंग के लिए खंभे लगाए जाएंगे।
बर्डपुर : नगर पंचायत कपिलवस्तु के डिवाइडर के बिजली पोलो पर लगे बैनर पोस्टर को नगर पंचायत कर्मियों ने हटा दिया है। अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बिजली के पोल पर लगे बैनर पोस्टर को हटवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
बर्डपुर : नगर पंचायत कपिलवस्तु के डिवाइडर के बिजली पोलो पर लगे बैनर पोस्टर को नगर पंचायत कर्मियों ने हटा दिया है। अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बिजली के पोल पर लगे बैनर पोस्टर को हटवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन