{"_id":"5f6f47518ebc3e9bd646dc63","slug":"tharuli-mohella-siddharthnagar-news-gkp366985021","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरौली मोहल्ला: यहां घर के सामने की सड़क ही बनी नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थरौली मोहल्ला: यहां घर के सामने की सड़क ही बनी नाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरौली मोहल्ला: यहां घर के सामने की सड़क बनी नाली
मोहल्ले में पांच वर्ष पूर्व सड़क तो बनी लेकिन नहीं बनी नाली
जलनिकासी समस्या से हर वक्त जूझते हैं मोहल्लेवासी और राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के थरौली मोहल्ला में जलनिकासी कैसे होगी, इस पर जिम्मेदारों की निगाह ही नहीं पड़ी। मोहल्ले में नाली नहीं बनने का नतीजा रहा कि लोगों के घरों के सामने की सड़क ही नाली में बदल गई। मोहल्लेवासियों और राहगीरों को हर समय जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
नौगढ़-गोरखपुर मार्ग से थरौली प्राथमिक विद्यालय के पास से मोहल्ले में जाने वाली सड़क के किनारे नाली निर्माण नहीं होने से लोगों के घरों के सामने हर समय जलभराव रहता है। जलभराव के कारण सड़क भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालत यह है कि टूटी सड़क के बीच बने गड्ढों में जलभराव से सड़क ही नाली नजर आती है और लोग इस गंदे पानी के बीच से प्रतिदिन गुजरने को मजबूर है। इस बाबत नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि नपा में शामिल हुए थरौली में जलनिकासी के इंतजाम के लिए जल्द ही कार्ययोजना बनाकर भेजी जाएगी, इसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य कराकर मोहल्ले की समस्या का समाधान किया जाएगा।
पहले आसपास गड्ढे होने के कारण जलनिकासी की समस्या नहीं रहती थी। वर्तमान में गड्ढों को पाटने के साथ नए घर भी बन गए हैं, लेकिन जलनिकासी का इंतजाम नहीं हुआ, जिससे लोग परेशान हैं। इसका शीघ्र उपाय होना चाहिए।
विज्ञापन
- ज्वाला चौरसिया
पहले ग्राम पंचायत ने जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए अब अव्यवस्थित तरीके से नए घर बने जहां सड़क तो बनी लेकिन नालियां नहीं बनी। जिस कारण घरों के सामने की सड़क ही नाली बन गई है। नगर पालिका को इंतजाम करना चाहिए।
- राजेंद्र प्रसाद
नगर पालिका के जिम्मेदारों ने जलनिकासी की व्यवस्था के बारे में ध्यान ही नहीं दिया, जिस कारण मोहल्ले की सड़क पर हर समय जलभराव रहता है। अब शहरी क्षेत्र में शामिल होने से जलनिकासी की उम्मीद जगी है।
- मनीष जायसवाल
सड़क पर घरों के गंदे पानी और बारिश से जलभराव के बीच प्रतिदिन गुजरना मजबूरी बन गई है, कभी-कभी सड़क के गड्ढे में फंसकर लोग गंदे पानी में गिर जाते है, इससे संक्रामक बीमारी भी फैल रही है।
संत कुमार