फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Testing for the detection of adulteration in alcohol

शराब में मिलावट का पता लगाने के लिए की जांच

Sat, 29 Jan 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Testing for the detection of adulteration in alcohol
शराब में मिलावट का पता लगाने के लिए की जांच
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रायबरेली में हुए जहरीली शराब कांड के बाद सतर्कता बरत रहे प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को जिले में शराब की लाइसेंसी दुकानों की जांच की। यह पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं शराब में मिलावट तो नहीं की गई है। स्टाक के साथ ही शराब को सैंपल देखे और सेल्समैन को सही तरह से कार्य करने के निर्देश दिए।
एसडीएम सदर विकास कश्यप, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव और आबकारी निरीक्षक सदर मुकेश कुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने सदर तहसील क्षेत्र के चैनपुर में देसी शराब की दुकान, तिलकपुर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंची। वहां पर स्टाक रजिस्टर को देखा। दुकान में शराब का स्टाक मिलाया। इसके साथ ही, शराब के बोतल को भी चेक करके देखा कि वह कहीं खुला तो नहीं है, या फिर मिलावटी की कोशिश तो नहीं की गई है। उसके बाद, सनई चौराहे पर देसी, अंग्रेजी और बियर की दुकान की जांच की गई। फिर परसा, पकड़ी में देसी, अंग्रेजी और बियर की दुकान पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

नौगढ़ तहसील क्षेत्र की 38 देसी, 15 अंग्रेजी, 18 बियर और दो मॉडल शॉप की जांच की। भांग की एक दुकान की जांच की। शोहरतगढ़ क्षेत्र में एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ हरिश्चंद और आबकारी निरीक्षक अजय कुमार की टीम ने सर्किल में शराब की सभी दुकानों की जांच की। इसी प्रकार बांसी, इटवा और डुमरियागंज में पुलिस, आबकारी और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने सर्किल में शराब की दुकानों की जांच करके आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से सरकारी ठेके के जांच का आदेश हुआ था। उसी क्रम में संयुक्त टीम ने जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र में शनिवार को एसडीएम अभिषेक पाठक और सीओ रमेश चंद्र पांडेय ने आबकारी टीम के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण कर ग्राहकों से बात की। टीम ने इटवा कस्बा, महादेव, पटखौली नानकार, परसा, बेलहसा, टिकुईया चौराहा, भिलौरी-भिलौरा सहित कई लाइसेंसी दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों में मौजूद स्टॉक का सत्यापन किया और शराब की गुणवत्ता की पूछताछ की गई। ग्राहकों से भी पूछताछ करते हुए अनियमितता दिखने पर शिकायत करने की सलाह दी।

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, चौकी प्रभारी बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल ने मातहतों के साथ शनिवार शाम पांच बजे शराब की दुकानों की जांच की। उन्होंने नगर पंचायत बिस्कोहर के दलपतपुर व देवीपुर स्थित लाइसेंसी देसी शराब और बिस्कोहर व देवीपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों पर जाकर जांच की। कहा कि दुकानों में सफाई रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed