{"_id":"688129d059a4b206a7084722","slug":"tempo-driver-beaten-by-people-condition-critical-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141605-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टेंपो चालक को लोगों ने पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टेंपो चालक को लोगों ने पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज तिराहे पर सिद्धार्थनगर की ओर से सवारी लेकर आ रहे एक टेंपो चालक की आधा दर्जन दबंगों ने रोककर पिटाई कर दी। वह बेसुध हो गया। उसे लोगों ने 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया। इलाज के बाद उसने बांसी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत करा दिया है।
जोगिया उदयपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार निवासी गोलू पुत्र राजकुमार बुधवार को शाम लगभग तीन बजे सिद्धार्थनगर की ओर से टेंपो में सवारी बैठाकर बांसी आ रहा था। रास्ते में रानीगंज के समीप पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने टेंपो रोककर गालियां देते हुए उसपर लात घुसा व डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से लहूलुहान होकर वह बेसुध हो गया। किसी ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक उक्त गोलू की हालत गंभीर बनी हुई थी।
इलाज के लिए परिजन उसे जिला मुख्यालय ले गए हैं। इस संबंध में कोतवाल संतोष तिवारी ने कहा कि मामले की जानकारी है। दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा।