फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tempo-bike collision killed one

टेंपो-बाइक की टक्कर में एक की जान गई

Sat, 07 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाइक से डीजल लेकर घर जा रहे बाइक चालक युवक की शुक्रवार की सुबह सामने आ रही टेंपो से टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

ढेबरूआ थाना क्षेत्र के पकडिय़वा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राम शंकर अपने दोस्त गिरधारी को लेकर  सुबह 1 0 बजे गांव से बाइक लेकर इटवा डीजल लेने गया था।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से डीजल लेकर होण्डा साईन से दोनो घर के लिए बढनी मार्ग से जा रहे थे। दोनों अभी अमौना चौराहे पर स्थित धर्मकांटा के पास पहुॅचे ही थे कि सामने से आ रही टेंपू अचानक दाहिनी ओर  आ गया जिससे मोटर साइकिल और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चालक अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि गिरधारी बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची भीड़ ने उसे सीएचसी पहुंचाया। इधर मौका देख टेंपू चालक फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम में लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ  संजय  कुमार पांडेय ने कहा कि टेंपू को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की खोज हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed