फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tempo and bike collide, four injured

टेंपो और बाइक में टक्कर, चार जख्मी

Fri, 17 Dec 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tempo and bike collide, four injured
चिल्हिया क्षेत्र में हादसे मे घायलों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
टेंपो और बाइक में टक्कर, चार जख्मी
विज्ञापन

चिल्हिया थानाक्षेत्र के परसिया गांव के पास हुआ हादसा
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। चिल्हिया थानाक्षेत्र के परसिया के पास शुक्रवार शाम छह बजे नेशनल हाईवे पर भैंस बचाने के चक्कर में टेंपो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो पलट गया। दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए।

घायलों के नाम जमुनी निवासी सकीना (32) पत्नी पप्पू, परसा निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव (18), परसा निवासी अभय शुक्ल उर्फ बंटी (21) व लोटन थानाक्षेत्र के भुसौल निवासी उपनिरीक्षक श्रीनारायण (58) मिश्र जख्मी हो गए। उन्हें शोहरतगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। बहराइच के नानपारा थाने पर डायल 112 में उपनिरीक्षक पद पर तैनात श्रीनारायण मिश्र बढ़नी से टेंपो पर सवार होकर घर के लिए नौगढ़ जा रहे थे। इसी टेंपो में सकीना भी शोहरतगढ़ से बाजार कर घर जाने के लिए बैठी थी। दूसरी तरफ नौगढ़ से मोबाइल फोन बनवाकर बाइक से अभय शुक्ल व सुरेंद्र श्रीवास्तव अपने घर परसा जा रहे थे। टेंपो व बाइक सवार जैसे ही परसिया के पास पहुंचे तो हाईवे पर दो भैंस आ गई। उसे बचाने के चक्कर में भिड़ गए। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। सभी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में एसओ चिल्हिया ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि टेंपो व बाइक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed