फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Temperatures cross 36 degrees, heat and humidity persist

Siddharthnagar News: पारा 36 डिग्री पार गर्मी-उमस बरकरार

Sat, 19 Jul 2025 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 36 degrees, heat and humidity persist
शहर के अशोक मार्ग पर तेज धूप में विद्यालय की छुट्टी होने के बाद सिर पर दुपट्टा रख कर जाती युवति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। तपिश और उमस के चलते लोग पसीने-पसीने हो गए हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।
शनिवार को तपिश से लोग झुलसते रहे। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रही। इसके चलते उमस बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 36 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम में आए दिन बदलाव के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से लोगों को तेज धूम पर का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग गर्मी के चलते पसीने से तर-बतर हो गए। दोपहर के समय तपिश के चलते खुले में निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर आवागमन भी कम रहा। सूर्यदेव के तीखे तेवरों से बचने के लिए लोगों ने अंगोछा, चश्मा, छाता आदि का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भीषण उमस से लोगों की हालत खराब रही। दोपहर बाद कभी-कभी तेज धूप निकलती रही। गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज धूप से बढ़ने लगी है। बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed