{"_id":"664d10e9133ffe4cc509e2a4","slug":"temperature-on-40-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117855-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अधिकतम तापमान 40 के करीब...गर्मी से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अधिकतम तापमान 40 के करीब...गर्मी से बेहाल हुए लोग
Wed, 22 May 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
उत्तर-पूर्वी हवा का रुख फिर से सक्रिय होने के कारण बढ़ने लगी गर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर-पूर्वी हवा का रुख फिर से सक्रिय होने के कारण फिर गर्मी ने एक बार करवट बदलने लगी। इससे एक बार लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगे गर्मी बढ़ने के और भी आसार है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.09 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदला। जिससे लोगों को तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। आसमान से बरसती आग से लोग हलकान है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया।
भीषण गर्मी से मुख्य बाजार छोड़कर शहर के बाहरी इलाकों की सड़कें वीरान हो गई। तेज धूप के कारण जरूरी काम निपटाने के लिए ही लोग घरों से निकल रहे हैं। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से रात में भी लोगों को सुकून नहीं है। तापमान को कम करने वाले उपकरण कूलर व पंखे दम तोड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगे और भी गर्मी बढ़ सकती है, मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
तेज धूप में न निकलें, हो सकते हैं बीमार
तेज धूप व गर्मी में निकलने से पहले पूरी सावधानी बरतें। नहीं तो जी घबराना, बार-बार प्यास लगना, उल्टी होना, सांस फूलना व सिरदर्द आदि की शिकायत हो सकती है। गर्मी से थकावट की भी संभावना-तेज गर्मी के समय बाहर निकलने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में कुछ ही देर में प्यास लगने के बाद जी घबराने लगता है। पानी पीने के बाद इसे ठीक होने में एक से तीन घंटे लगते हैं। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इससे डी-हाइड्रेशन नहीं होगा।