{"_id":"6134f6d68ebc3e7a290761ce","slug":"teenager-and-old-man-died-due-to-drowning-siddharthnagar-news-gkp408057322","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से किशोर और वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से किशोर और वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूबने से किशोर और वृद्ध की मौत
पथरा/जोगिया। पथरा थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी किशोर और जोगिया थाना क्षेत्र के फूलपुर के वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राप्ती में आए बाढ़ के पानी से घिरे पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा निवासी गौतम (17) पुत्र राजेंद्र रविवार को घर के कुछ सामान लेने के लिए एक साथी के साथ निकला था। इस बीच प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई गई नाव कुछ ग्रामीण लेकर चले गए तो वह पानी में घुसकर ही जाने लगा। इस दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। गौतम गहरे पानी में डूब गया। किसी तरह बाहर निकले उसके साथी ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर गौतम की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद गौतम का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पथरा सर्वेश राय ने शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं जोगिया क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी रामदेव (65) पशुओं का चारा लेकर फजिहतवा नाला पार कर रहे थे। उसी बीच गहरे पानी जाने से वह डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश कर शव बरामद किया। जोगिया के एसओ तहसीलदार सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ पहुंच कर शव को नाले से निकालवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।