फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tears flowed when bullets rained on the fighters

Siddharthnagar News: सेनानियों पर बरसीं गोलियां तो छलक पड़े आंसू

Sun, 27 Nov 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tears flowed when bullets rained on the fighters
अमरगढ़ शहीद स्थल पर अमरगढ़ बलिदान का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सेनानियों पर बरसीं गोलियां तो छलक पड़े आंसू
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अमरगढ़ महोत्सव में शुक्रवार देर शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत का मंचन किया गया। सेनानियों पर अंग्रेजों की ओर से गोलियां बरसाने से मची चीख-पुकार का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कलाकारों ने उम्दा अभिनय और संवाद कौशल से 26 नवंबर 1858 की घटना को जीवंत कर दिया। शहादत का दृश्य जब आंखों के सामने आया तो भावुक लोगों का गला रुंधने लगा। उसी दौरान दर्शकों के बीच से जयहिंद, भारत माता की जय के नारे लगे तो देश भक्ति का भाव जागृत हो गया।
नृत्यांजलि फाउंडेशन एवं संस्था भरत रंग लखनऊ से आए 30 सदस्यीय दल ने बलिदानी घटना को जीवंत कर दिया। घोड़े पर सवार क्रूर अंग्रेजों की बर्बरता दर्शकों के रोंगटे खड़ी करने वाली थी। एक तरफ जहां निहत्थे भारतीय थे तो वहीं, दूसरी ओर बंदूकों से लैस अंग्रेजों की फौज। स्थानीय लोगों को अपने पुरखों की शहादत को नाट्य रूपांतरण ने तरोताजा कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे की इस नाट्य प्रस्तुति ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन

नाटक में कुछ पल ऐसे आए कि लोग अपने आंखों को नम होने से नहीं रोक पाए। विशेष रूप से अमरगढ़ में बाला राव सहित सैकड़ों लोगों की शहादत का दृश्य और राप्ती तट पर 80 से अधिक लोगों की शहादत के दृश्य ने दर्शकों की आंखें नम कर दी। सेनानियों पर कैप्टन कैडूलस की अमानवीय क्रूरता और भारतीयों की मूछ के बाल उखाड़ने वाले अंग्रेज अफसर की क्रूरता के दृश्यों ने दर्शकों को झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम के अंत में कामरान रिजवी (हल्लौरी) की ओर से तिरंगा फहराने वाले दृश्य देखकर लोगों ने गर्व महसूस किया। दर्शकों ने जमकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। नाट्य रूपांतरण की परिकल्पना और निर्देशन चंद्रहास सिंह ने किया, जबकि संयोजन रागिनी श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed