{"_id":"68b9df9087fa81ce8a061514","slug":"teachers-get-tips-on-new-methods-of-teaching-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-144040-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिक्षकों को मिले अध्यापन की नवीन विधियों के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिक्षकों को मिले अध्यापन की नवीन विधियों के टिप्स
Fri, 05 Sep 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ पर बृहस्पतिवार को फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण में कक्षा चार और पांच की हिंदी पाठ्यपुस्तक फुलवारी और गणित विषय के अध्यापन की नवीन विधियों और विविध गतिविधियों के प्रयोगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बाल केंद्रित शिक्षण, खेल आधारित गतिविधियों तथा नवाचार पूर्ण पद्धतियों को अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। भारतीय स्टेट बैंक एसएमई शाखा के प्रबंधक कादिर खान अपने सहयोगी बैंककर्मी रोहित, अनिल और राम लौटन के साथ उपस्थित हुए। संवाद
विज्ञापन