फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teacher suspended on charges of MDM grain, case registered against contractor

Siddharthnagar News: एमडीएम के अनाज की के आरोप में शिक्षक निलंबित, ठेकेदार पर केस दर्ज

Thu, 26 Dec 2024 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended on charges of MDM grain, case registered against contractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज के कंपोजिट विद्यालय भरवठिया बाजार में बुधवार को एमडीएम का अनाज लोड करके ले जाने की कोशिश करने का मामला सामने आया।
बीईओ की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी संपत्ति के गबन के मामले में केस दर्ज कर लिया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर लोटन ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
बीईओ राजेश कुमार ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर बताया कि एमडीएम राशन सहित पिकअप को थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सूर्यवीर सिंह यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह विद्यालय निर्माण के ठेकेदार महेंद्र से कह रहे हैं कि विद्यालय के कमरे में बोरे में एमडीएम का राशन है, उसे नीचे रखकर देवरिया पहुंचा दिया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी के शिकायती पत्र पर पुलिस ने सरकारी संपत्ति गबन सहित अन्य मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी के आख्या पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक सूर्यवीर सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लोटन के बंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवपुर मस्जिदया से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को पंद्रह दिनों के भीतर सूर्यवीर सिंह यादव को आरोप पत्र देने का निर्देश देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी इटवा को जांच अधिकारी नामित किया है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की तहरीर पर सूर्यवीर सिंह यादव व महेंद्र के खिलाफ सरकारी संपत्ति के गबन सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed