फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   teacher suspaended in allegation of misbehave to beo

बीईओ से अभद्रता के आरोप में शिक्षक निलंबित

Wed, 13 Apr 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
teacher suspaended in allegation of misbehave to beo
बीईओ से अभद्रता के आरोप में शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बीईओ से अभद्रता के आरोप में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज के अध्यापक मिर्जा महबूब हसन को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डुमरियागंज ने आरोप लगाया है कि गलत पैरवी नहीं मानने पर शिक्षक ने अभद्रता की और उन्हें मारने का प्रयास किया। बीईओ कुंवर विक्रम पांडेय की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने कार्रवाई की है।
खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय ने रिपोर्ट में बताया है कि नौ अप्रैल दोपहर दो बजे को वह स्कूलों का निरीक्षण कर कार्यालय पहुंचे तो सहायक अध्यापक मिर्जा महबूब हसन भी कार्यालय पहुंच गया। उसने कुछ अध्यापकों के अवैध कार्य के लिए पैरवी की। मना करने पर वह अभद्रता करते हुए गाली देने लगा। साथ व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कालर पकड़कर मारने का प्रयास किया। बीईओ ने आरोप लगाया कि सहायक अध्यापक कभी भी उन पर हमला कर सकता है। उन्होंने इस मामले में अनुशासनात्मक एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज के सहायक अध्यापक मिर्जा महबूब हसन को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें लोटन ब्लॉक के बंद पड़े पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौलपुर ग्रांट से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी लोटन एवं नौगढ़ को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed