{"_id":"5d6958eb8ebc3e93c315803a","slug":"teacher-siddharthnagar-news-gkp319607865","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर में तैयार होगी फर्जी शिक्षकों की लिस्ट : डॉ. सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर में तैयार होगी फर्जी शिक्षकों की लिस्ट : डॉ. सतीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में तैयार होगी फर्जी शिक्षकों की लिस्ट : डॉ. सतीश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। फर्जीवाड़ा कर परिषदीय विद्यालयों में तैनाती पाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए प्रदेश भर के फर्जी शिक्षकों की लिस्ट नए सिरे से तैयार होगी।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ प्रथम परिचय बैठक की। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की निगाहें वर्तमान में इस जिले पर होंगी, ऐसे में बेसिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के साथ ही बेहतर छवि बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास हो। प्रेरणा एप लागू होने के बाद शत-प्रतिशत क्रियान्वयन, एमडीएम मेन्यू के अनुसार बने गुणवत्तापरक को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। मिर्जापुर जिले जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। बीएसए को निर्देश दिया कि जिले में फर्जी शिक्षकों की सूची नए सिरे से तैयार करें। मंत्री ने बताया कि इस संबंध में अन्य जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जल्द ही पत्र जारी होगा। सभी बीईओ को निर्देशित किया कि जो शिक्षक लगातार अनुपस्थित रहे हैं, उनकी अलग से लिस्ट तैयार की जाए। उन्होंने बीएसए राम सिंह को सख्त हिदायत दी कि अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
प्रेरणा एप संचालन के लिए मिलेगा टैबलेट
बेसिक शिक्षा मंत्री ने चार सितंबर से लांच हो रहे प्रेरणा एप के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य सिर्फ शिक्षकों पर नकेल कसना ही नहीं, वरन विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की सच्चाई जानने का भी है। विभाग के पास कोई डेटा न होने के कारण स्कूलों में छात्रों की संख्या, हैंडपंपों की स्थिति, बाउंड्रीवाल आदि के अलावा भोजन की गुणवत्ता संबंधी परख भी आसानी से हो सकेगी। इस एप के बेहतर संचालन के लिए स्कूलों में जल्द ही टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर होगा जारी
बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जारी 1076 टोल फ्री नंबर की तर्ज पर विभागीय शिकायतों के निस्तारण के लिए जल्द ही चार डिजिट का नया टोल फ्री नंबर जारी किए जाने की योजना है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।
नगर क्षेत्र के स्कूलों के बहुरेंगे दिन
गांवों में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों को संवारने के लिए कायाकल्प योजना लागू की गई है, पर अब तक शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में यह व्यवस्था नहीं है। अब नगर क्षेत्र में कायाकल्प योजना को मूर्त रूप देने के लिए भी कार्ययोजना बनाई जा रही है।
बेसिक शिक्षामंत्री का बनेगा ट्विटर अकाउंट
बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों को पारदर्शी बनाने के साथ ही शिकायतों के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के नाम से भी ट्विटर एकाउंट बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया है।
महिला शिक्षकों के लिए जल्द आएगी नई तबादला नीति
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि सरकार जल्द ही महिला शिक्षकों के लिए नई तबादला नीति लाएगी। इसके तहत नई तैनाती के एक वर्ष के बाद महिला शिक्षकों का इच्छित जिलों में स्थानांतरण हो सकेगा। मंत्री ने ये बातें उनसे मिलने आईं महिला शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से कहीं, जिन्होंने ज्ञापन सौंपकर अंतर जनपदीय स्थानांतरण पर रोक हटाने का अनुरोध किया। इस मौके पर द्विवेदी ने कहा कि महिला शिक्षकों की समस्या को लेकर योगी सरकार गंभीर है। प्रेरणा एप में सिर्फ महिला शिक्षकों को बच्चों के साथ फोटो भेजने की छूट देने का निर्णय लिया गया है। अन्य समस्याएं भी बारी-बारी से निस्तारित की जाएंगी। प्रतिनिधिमंडल में नगमा बानो, रश्मी वर्मा, कविता चौधरी, सुनीता रानी, विद्या भारती, श्यामवीरी आदि शामिल थी।