{"_id":"6313a87a3503790ac8300190","slug":"teacher-awarded-siddharthnagar-news-gkp4492970122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक तनवीर अहमद को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक तनवीर अहमद को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक तनवीर अहमद को किया गया सम्मानित
भारतभारी। डुमरियागंज विकास खंड के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भारतभारी में साप्ताहिक ऑनलाइन क्विज में सर्वाधिक बच्चों को शामिल कराने के लिए शिक्षक तनवीर अहमद को शनिवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने पुरस्कृत किया।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद नदीम ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत प्रत्येक सप्ताह साप्ताहिक प्रश्नोत्तरी विद्यालय के बच्चों की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता कराई जाती है। इस सप्ताह शिक्षक तनवीर अहमद को सर्वाधिक 30 बच्चों की क्विज प्रतियोगिता कराने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। इससे सभी शिक्षकों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी एवं सभी शिक्षक रुचिपूर्वक अपने कर्तव्यों एवं दायित्यों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर इश्तियाक अहमद, अजय उपाध्याय, इरशाद अहमद, द्विजेश चंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र चौधरी, रामसजीवन, रामेन्द्र मणि त्रिपाठी, केशरी मिश्रा एवं नीतू शुक्ला आदि मौजूद रहीं।