फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teacher accused of assault on the way and threat of being implicated in a false case

Siddharthnagar News: शिक्षक ने रास्ते में मारपीट व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप

Mon, 11 Sep 2023 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of assault on the way and threat of being implicated in a false case
त्रिलोकपुर पुलिस व बीईओ भनवापुर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक शिक्षक ने सोमवार को पुलिस व खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर को शिकायती पत्र देकर थाना क्षेत्र के तेनुई गांव निवासी एक व्यक्ति पर स्कूल जाते समय मारने-पीटने व महिला से फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


क्षेत्र के देवरिया चमन गांव निवासी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने त्रिलोकपुर थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह प्राथमिक विद्यालय वीरपुर कोहल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। हमारे परिवार व बगल के तेनुई गांव निवासी भानू पांडेय के बीच सामान्य विवाद चल रहा है। रविवार को एक व्यक्ति के फोन पर भानू पांडेय ने धमकी देते हुए कहा कि इसी रास्ते से अरुण चतुर्वेदी स्कूल जाएंगे तो मारपीट कर उनका हाथ-पैर तोड़ देंगे और किसी महिला को स्कूल भेजकर छेड़खानी का फर्जी केस दर्ज करा दूंगा। जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग सोमवारसुबह 10 बजे मिला। पीड़ित शिक्षक अरुण चतुर्वेदी ने त्रिलोकपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर तहसीलदार सिंह कहा कि शिक्षक का शिकायती पत्र मिला है।जांच की जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर से बात की गई है। उन्होंने कार्रवाई के लिए बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed