फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   tb programme

जागरूकता से होगा टीबी का खात्मा

Wed, 24 Mar 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
tb programme
विश्व टीबी दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते सतीश मिश्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जागरूकता से होगा टीबी का खात्मा
विज्ञापन

विश्व टीबी दिवस पर जिला क्षय रोग केंद्र पर गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। वर्ष में दो बार सक्रिय टीबी खोज अभियान चलाया जाता है। इसमें घर-घर जाकर टीबी के लक्षण पूछे जाते हैं। इसके अंतर्गत बीते दिनों जिला कारागार, बाल सुधार गृह, अनाथालय, मदरसों में अभियान चलाया गया। ये बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने कहीं। वह बुधवार को विश्व टीबी दिवस पर जिला क्षय रोग केंद्र में आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि टीबी रोग संक्रमण यानी इंफेक्शन वाली बीमारी है। इससे आज पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। इसी के खात्मे को लेकर प्रदेश और देश स्तर पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. डीके चौधरी ने कहा कि टीबी संक्रमण के बारे में लोगों को जागरूक करके ही इसका खात्मा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में क्षय रोग के 141 बच्चों को विभिन्न लोगों की ओर से गोद लिया गया है। जिला कार्यक्रम समन्यवक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि टीबी का थीम ‘द क्लॉक द टिकिंग’ है। इसका मतलब दुनिया भर के देश टीबी जैसी घातक बीमारी को खत्म करने के लिए कोई बड़ा और जल्दी कदम उठाने का है। बताया कि दो हफ्ते से ज्यादा खांसी होना, खांसी में खून, थूक का आना, बुखार आना, भूख न लगना, सीने में दर्द, थकान का अनुभव आदि लक्षण है। कार्यक्रम में ग्लोबल हेल्थ स्ट्रैटेजी के कर्मी, क्षय रोग विभाग के कर्मी, आईसीटीसी कर्मी, अक्षय परियोजना के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed