{"_id":"62dc4123bf34f26dec474b3b","slug":"taskari-of-animal-siddharthnagar-news-gkp444709149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से नेपाल भेजे जा रहे मवेशी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से नेपाल भेजे जा रहे मवेशी बरामद
विज्ञापन
नेपाल नेपाल सीमा कृष्णा नगर में संयुक्त टीम की गस्त के दौरान पकड़े गए मवेशी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से नेपाल भेजे जा रहे मवेशी बरामद
- नेपाल पुलिस ने कृष्णानगर में पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। नेपाल पुलिस ने भारत से तस्करी कर ले जाए जा रहे भारी संख्या में मवेशियों को बरामद किया है। नेपाल पुलिस ने कृष्णानगर से मवेशियों को पकड़ा।
नेपाल कस्टम के सूचना अधिकारी राजेंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को सूचना मिली कि भारत की तरफ से मवेशी अवैध रुप से नेपाल भेजे जाने की योजना है। नेपाल पुलिस और कस्टम की संयुक्त टीम ने रात दो बजे घेराबंदी कर मवेशियों और तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हलचल हुई तो टीम ने छापा मारकर मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मवेशियों को छोड़कर फरार होने में सफल रहे। बरामद मवेशियों में 91 भैंस और 70 बकरे हैं। मवेशियों को बरामद करने के बाद नेपाल पुलिस विधिक कार्रवाई करने के साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है।