फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Task force constituted for implementation of new education policy

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को टास्क फोर्स का गठन

Wed, 08 Sep 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Task force constituted for implementation of new education policy
नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को टास्क फोर्स का गठन
विज्ञापन

कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में ऑनलाइन बैठक हुई। इस दौरान नई शिक्षा नीति को क्रियान्वित कराने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स में विश्वविद्यालय के सभी विषयों के विभागाध्यक्ष एवं विवि अंतर्गत छह जनपदों में से प्रत्येक से दो-दो महाविद्यालय के प्राचार्य को मिलाकर गठित की गई है।
कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति को व्यवस्थित तरीके से वर्तमान सत्र से ही लागू कराने के लिए शासन कटिबद्ध है। यह पाठ्यक्रम इसी सत्र से लागू होना है। सभी विषयों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम तैयार कर लिए गए हैं। इस पाठ्यक्रम से पूरे शिक्षा व्यवस्था में स्नातक स्तर पर एक प्रकार से समरूपता स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने टास्क फोर्स को गठित कर दिया है। किसी भी महाविद्यालय संस्थान को उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम से संबंधित किसी प्रकार की दुविधा या संशय की स्थिति होने पर टास्क फोर्स की ओर से तत्काल उसका निवारण किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नोडल अधिकारी, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि पहली बार स्नातक स्तर पर सेमेस्टर महाविद्यालयों में लागू होने जा रहा है। मुख्य कोर्स के साथ-साथ माइनर तथा वोकेशनल और ऑप्शनल पाठ्यक्रम भी बने हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि पाठ्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों में ज्ञान कौशल के साथ-साथ रोजगार कौशल के भी पाठ्यक्रम बनाए गए हैं। सहायक कुलसचिव शेख अंजुम समेत प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. आरके सिंह सहित संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक ऑनलाइन बैठक से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed