फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Taliban punished two minors for entering chicken shop in Pathra police station area

सिद्धार्थनगर: चोरी के आरोप में दरिंदगी की हदें पार, पिलाया पेशाब; नाजुक अंग में डाली मिर्ची

Sat, 05 Aug 2023 05:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Aug 2023 05:15 PM IST
सार

 एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि पथरा पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Taliban punished two minors for entering chicken shop in Pathra police station area
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र एक गांव में दो नाबालिग बालकों से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मुर्गी की दुकान में घुसने पर उसके मालिक और अन्य लोगों ने दरिंदगी की हदें पार कर दी। पहले दोनों को पेशाब पिलाया, फिर पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद गुप्तांग में हरी मिर्ची डाल दिया। वह चीखते चिल्लाते रहे। लेकिन दरिंदगी करने वालों को जरा सा भी दया नहीं आई।
विज्ञापन


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई।  पीड़ित पक्ष की ओर से मिले तहरीर के आधार पर कुकर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


पथरा क्षेत्र के कोनकटी चौराहे पर एक पोल्ट्री फार्म संचालक ने पैसा व मुर्गा चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों के साथ मानवता की सभी हदें पार कर दी। बच्चों को बांधकर पहले पीटा गया फिर पेशाब पिलाकर उनके गुप्तांग में मिर्ची डालकर पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: PM मोदी ऑनलाइन करेंगे शिलान्यास: सिटी सेंटर बनेंगे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

पुलिस ने पूछताछ के लिए घटना में शामिल कुछ लोगों को उठाया है। एएसपी सिद्धार्थ ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ितों से मुलाकात की। एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि पथरा पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed