{"_id":"64ef77635c6fdc68e507c2f4","slug":"syeda-khatoon-sent-rakhi-to-hindu-brothers-saying-five-words-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-3831-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सैय्यदा खातून ने पांच मुंह बोले हिंदू भाइयों को भेजी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सैय्यदा खातून ने पांच मुंह बोले हिंदू भाइयों को भेजी राखी
विज्ञापन
डुमरियागंज विधायक 13 वर्षों से निभा रही हैं परंपरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाई-बहन के अटूट प्यार और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूती प्रदान करने का भी काम कर रहा है। डुमरियागंज से सपा विधायक सैय्यदा खातून अपने पांच मुंह बोले हिंदू भाइयों को राखी भेजकर आपसी भाईचारे की मिशाल पेश करने का काम किया है। वह इस परंपरा का निर्वहन 13 वर्षों से करती आ रही हैं।
विधायक ने बताया कि वह रक्षाबंधन के मौके पर 13 सालों से क्षेत्र के डिड़ई निवासी अनिल सिंह, राजपुर निवासी सुरेंद्र शुक्ला, मन्नीजोत के बालकृष्ण ओझा और भवानीगंज क्षेत्र के अनिल उपाध्याय व बबलू दुबे राखी भेजती हैं। इसके एवज में पांचों लोग उन्हें सुरक्षा और सहयोग का वचन देने के साथ नेग भी देते हैं। विधायक का कहना है कि सभी त्योहार आपसी रिश्ते को मजबूती प्रदान करते हैं। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते को एक डोर में बांधने के साथ सौहार्द को भी मजबूती प्रदान करता है।
-- -- -- -- -- -- -