फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   swings on trees, nagpooja performed

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नाग पंचमी

Tue, 02 Aug 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
swings on trees, nagpooja performed
नाग पंचमी पर गांवों में झूला झूलते बच्चे। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पेड़ों पर झूले पड़े, नाग देवता की हुई पूजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में आस्था व उत्साह पूर्वक नागपंचमी का पर्व मनाया गया। गांवों में पेड़ों की डालियों में झूले डाले गए और खेल स्पर्धाएं भी हुईं। घरों में नागदेवता की पूजा हुई और पकवान बनाए गए। बेटियां ने जलाशयों में गुड्डा-गुड़िया को पीटकर मंगलकामना की।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र में परंपरागत रीति रिवाज से घर-घर में नाग देवता की पूजा अर्चना की गई। कई स्थानों पर कबड्डी का खेल हुआ और गांव में झूलों की धूम रही।
विज्ञापन

घरों में महिलाएं सुबह ही तैयारी में जुट गईं। मीठी खीर और सेवइया बनाई गईं। बुजुर्ग महिलाओं ने आंगन में और दरवाजे के बाहर दोनों तरफ सर्प की आकृति बनाई। उसके बाद नाग देवता की भक्ति भाव से पूजा की गई और खीर-सेवई का भोग लगाया। शिव मंदिरों में भगवान शिव के साथ नाग देवता का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने नागपंचमी पर भगवान शिव व सर्प को दूध-लावा चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागपंचमी पर लगा मेला
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, नागपंचमी पर मंगलवार को शिवालयों में भगवान शिव व उनके आभूषण नाग देवता को दूध लावा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। महिलाओं ने सर्पों से रक्षा के लिए गाय के गोबर से सर्प की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की।
शोहरतगढ़ के डोई शिवमंदिर परिसर में परंपरानुसार मेला लगा। युवतियों ने कपड़े की गुड़िया बनाकर उसे घाट के पास रख दीं। बच्चे व युवकों ने गुड़िया को डंडे से पीटकर नाग पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। मेले में दूर-दराज से आए भेड़ पालकों ने अपनी-अपनी भेड़ों को आपस में लड़ाया। जो भेड़ विजयी हुए, उसकी बोली लगाई गई। शौकीन लोग पालने के लिए भेड़ों को अपने घर ले जाते हैं। मेले में पुरुषों के साथ आई महिलाओं व बच्चों ने सर्कस, झूले का आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मी जगह-जगह मुस्तैद दिखे।
बिस्कोहार प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत बिस्कोहर सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को नाग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इसमें लड़कों ने गुड़ियों को पीटकर आनंद लिया, वहीं लड़कियों ने झूला झूल कर खुशी मनाई।

जीवों पर दया कराने की मिलती है सीख
गायत्री परिवार के कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि इस पर्व से हमें सीख मिलती है कि भयंकर से भयंकर जीवों पर भी दया करनी चाहिए और उनको महत्व दिया जाना चाहिए। सांप एक भयंकर जीव तो है, पर वह लाभकारी भी है। अपने क्षेत्र के जीवों को खाकर हमारे पर्यावरण को संतुलित रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed