{"_id":"6584920485a3f5e4ec084e87","slug":"sweating-on-the-trails-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10168-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पगडंडियों पर बहा रहे पसीना, तलाश रहे कामयाबी की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पगडंडियों पर बहा रहे पसीना, तलाश रहे कामयाबी की किस्मत
Fri, 22 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर दौड़ लगा रहे युवाशहर के अशोक मार्ग पर दौड़ लगा रहे युवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। फोर्स में जाने का जुनून इस प्रकार हावी है कि युवा भोर में और शाम को गांव की पगडंडी और विद्यालय के परिसर में पसीना बहा रहे हैं। उसका और लोटन ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों युवा पुलिस भर्ती और सेना में जाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। युवाओं की टोली में अगुवा हैं जो मोबाइल पर मैसेज के जरिए सुबह ग्राउंड में बुला लेते हैं। उनका लक्ष्य है कि आने वाली भर्ती में उनका चयन आसानी से हो जाएगा।
अर्धसैनिक बल में अग्निवीर और इंडियन आर्मी की भर्ती रैली का आयोजन लगातार हो रहा है। नए वर्ष में उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार आरक्षी पदों पर भर्ती होना प्रस्तावित है। इसके साथ ही बरेली, गोरखपुर और फैजाबाद में सेना की भर्ती रैली आयोजित होने वाली है। साथ ही अर्धसैनिक बल में एसएसबी, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, असम राइफल्स में हर साल भर्ती चलती रहती है। देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवा दिन रात कड़ी मेहनत करके शरीर को उस लायक बना रहे हैं। उसका नगर पंचायत के पनियहवा स्थित विद्यालय में 400 मीटर का ग्राउंड है। जहां पर आसपास के कई गांव के युवा भोर में पहुंच जाते हैं, जो दौड़ लगाने के साथ ही कसरत करते हैं। हर सुबह दो घंटे पसीना बहाते हैं।
इसी प्रकार से कुछ युवा पगडंडी पर भी दौड़ लगाते हैं। तैयारी करने वाले बलराम यादव, राजकुमार और अनुज कुमार ने कहा कि उनके गांव के कई युवा दो से तीन साल में भर्ती हुए हैं। उन्हीं की तरह वर्दी पहनने की उनकी भी इच्छा है। इसके लिए नियम तीन घंटे दौड़ और कसरत पर लगाते हैं और तीन घंटे पढ़ाई करते हैं। साहिल, आकाश, मुकेश और उमेश साहनी ने कहा कि वह पुलिस की भर्ती देखने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि साथ में दौड़ लगाने वाले गांव के ही मुकेश साहनी और दिलीप यादव सेना में भर्ती हो चुके हैं। वह छुट्टी पर आने के बाद तैयारी में मदद करते हैं। युवाओं की तैयारी कराने वाले सेखुई निवासी विजय यादव पहलवान हैं और खुद सेना और पुलिस की कई भर्ती देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि क्षेत्र के युवा सेना और अन्य बल में जाएं, जिससे क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन हो सके। इसी प्रकार लोटन ब्लॉक क्षेत्र के महनाग, लोटन खखरा गांव के युवा सेना में जाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।