फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   swamp has become in the depot

Siddharthnagar News: डिपो में बन गया है दलदल, बसों को निकालने में दिक्कत

Thu, 24 Aug 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
swamp has become in the depot
सिद्धर्थनगर। रिमझिम बारिश से रोडवेज परिसर में कीचड़ से जमीन दलदली हो गई है। इससे बसों को निकालने में दिक्कत हो रही है। वर्कशाप भी कीचड़ और दलदल हो गया है।
विज्ञापन

हल्की बारिश से रोडवेज परिसर में कीचड़ व छोटे-छोटे गड्ढों में पानी भर गया है। डिपो में बने डीजल टैंक के बगल में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिसमें आए दिन गाड़ियां फंसती रहती हैं। टोचन के सहारे निकालना पड़ रहा है। वर्कशाप के पास कीचड़ हो जाने से गाड़ियों की मरम्मत में कठिनाई हो रही है। परिसर में कीचड़ होने से बसें सड़क पर हो रही हैं, इससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बारिश में अक्सर बस कीचड़ में फिसलने लगती हैं, जिससे खतरे की आशंका बनी रहती है। बढ़नी क्षेत्र के अनूप ने बताया कि बारिश होने से रोडवेज परिसर में कीचड़ हो गया है, कीचड़ में गाड़ी निकालना मुश्किल हो जाता है। जब बस कीचड़ में बने गड्ढों में चली जाती है, तो उसे निकालने में टोचन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
परिसर में इंटर लाकिंग का प्रस्ताव भेजा गया है। गड्ढों में ईंटें व राबिश डालकर सही किया जा रहा है, जिससे बसों का संचालन सुचारु रूप से हो सके। -कैलाश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed