{"_id":"993f034068ee88d2f529f4a705f28ae5","slug":"suspicious-death-of-the-young-man-coming-from-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर से आ रहे युवक की संदिग्ध हाल मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर से आ रहे युवक की संदिग्ध हाल मौत
अमर उजाला ब्यूरो डुमरियागंज।
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनों से मिलने और मोहर्रम की चेहल्लुम मनाने के लिए कानपुर से पैतृक गांव हल्लौर आ रहे एक युवक की रास्ते में संदिग्ध हाल में मौत हो गई।
युवक के मुंह से अचानक झाग निकलते देखकर साथ में मौजूद परिवार के लोग उसे बेंवा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग लाश को वापस कानपुर ले गए।
रायपुरवा कोतवाली कानपुर के सकेरा स्टेट निवासी 40 वर्षीय जैगम अब्बास एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर चलाते हैं। वह शनिवार की रात अपने पैतृक गांव हल्लौर में मोहर्रम का चेहल्लुम मनाने के लिए अपने करीबियों और परिवार के लोगों के साथ कानपुर से लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंचे।
रविवार की सुबह करीब सात बजे रोडवेज बस से बस्ती और फिर वहां से हल्लौर के लिए दूसरी बस में सवार हुए। सुबह करीब नौ बजे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर पहुंचे, तभी अचानक जैगम के मुंह से झाग निकलने लगा।
विज्ञापन
यह देखकर साथ में मौजूद लोग हल्लौर गांव में इसकी जानकारी देते हुए जैगम को प्राइवेट अस्पताल ले गए, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद जैगम के परिवार और हल्लौर गांव में उसके रिश्तेदार उसकी लाश को दोपहर में वापस कानपुर भेज दिए। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाल गोपालजी यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।