{"_id":"605a23f38ebc3ed4be2dc594","slug":"suspected-person-s-death-siddharthnagar-news-gkp389517577","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में शख्स की मौत, कमरे में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में शख्स की मौत, कमरे में मिली लाश
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में शख्स की मौत
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के नीबी दोहनी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। थानाक्षेत्र के नीबी दोहनी गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव उसके कमरे में पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के नीबी दोहनी गांव निवासी अजय वर्मा (49) मंगलवार सुबह काफी देर रात नहीं उठा। परिजनों ने जाकर कमरे में देखा तो वह मृत हाल में पड़ा था। बड़े भाई संजय वर्मा ने मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच की। इस दौरान पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर कमरे की जांच कराई और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत कैसे हुई रहस्य बरकरार है। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। जांच करके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।