{"_id":"5a3fe0284f1c1b0d698c3fdb","slug":"surendra-wins-in-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र ने कुश्ती में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र ने कुश्ती में मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस परिसर में रविवार को कुश्ती, कैरम बोर्ड और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न थानों से आए पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया। कुश्ती में फायर सर्विस के सुरेंद्र ने कपिलवस्तु में तैनात सतीश को पटखनी देकर प्रथम स्थान हासिल किया।
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह की देखरेख में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। 74 किलो भार में पहली कुश्ती सुरेंद्र और सतीश के बीच हुई। इसमें सुरेंद्र ने सतीश को पटखनी दी। दूसरी कुश्ती स्वाट के रमेश यादव व और लोटन थाने के बालमुकुंद के बीच हुई। इसमें रमेश विजेता रहे। तीसरा मुकाबला पथरा थाना के प्रेमचंद और फायर सर्विस के सुरेंद्र के बीच हुआ। इसमें सुरेंद्र धोबिया पाट दांव का इस्तेमाल करते हुए प्रेमचंद्र को पटखनी दी। चौथा मुकाबला सुरेंद्र व रामानंद चौधरी के बीच हुआ। इसमें भी सुरेंद्र ने बाजी मारी। पांचवी कुश्ती फैज खान मोहाना व सुरेंद्र के बीच हुई। इसमें भी सुरेंद्र ने जीत दर्ज की। लगातार चार मुकाबलों में सुरेंद्र विजेता रहे। इसी तरह कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में पुलिस लाइंस के जितेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। खो-खो प्रतियोगिता में बांसी सर्किल की टीम प्रथम स्थान पर रहीं।
टीम में कमलदीप, चंदन पाल, रणधीर, अशोक कुमार, परमात्मा यादव, चंद्रशेखर, सर्वेश यादव, रुद्रप्रताप नायक, रामप्रवेश यादव रहे। दूसरे स्थान पर शोहरतगढ़ सर्किल की टीम रही। जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों को एसपी ने प्रमाण पत्र दिया। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि खेल से शरीर फिट रहता है, इसलिए सभी को नियमित खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, आरआई सीबी सिंह आदि मौजूद रहे।