{"_id":"5a0dc7144f1c1b69678bc071","slug":"sunglasses-on-the-shoulder-of-the-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलाधिपति के कंधे पर सजेगी सुनहली उत्तरीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलाधिपति के कंधे पर सजेगी सुनहली उत्तरीय
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह ऐतिहासिक होगा। इसकी भव्यता के मद्देनजर यूनिवर्सिटी प्रशासन अभी से पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। विभिन्न कार्यों के संचालन के लिए 26 समितियां गठित कर दी गई हैं। समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों, यूनिवर्सिटी के अधिकारियों व छात्र-छात्राओं के लिए परिधान भी गुरुवार को तय कर लिया गया। दीक्षांत के लिए लोगो भी तैयार हो गया है।
महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु में स्थापित सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह 14 दिसंबर को होना है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता बतौर कुलाधिपति राज्यपाल राम नाईक करेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन जोर-शोर से आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। घंटों मंथन के बाद गुरुवार को दीक्षांत के परिधान (उत्तरीय) को तय किया गया। कुलसचिव बीएन सिंह ने बताया कि कुलाधिपति विशिष्ट कपड़े से बना सुनहले रंग की उत्तरीय धारण करेंगे। इसके दोनों तरफ यूनिवर्सिटी का मोनोग्राम लगा होगा।
कुलपति के लिए चेरी-चीवर के रंग का उत्तरीय बनेगा। कुलसचिव खुद हल्के कत्थई रंग का उत्तरीय धारण करेंगे, जबकि वित्त अधिकारी के लिए हल्के नीले रंग का उत्तरीय तैयार किया जाएगा। कार्य परिषद व विद्या परिषद के सभी सदस्य अपने संकाय से संबंधित रंग का उत्तरीय पहनेंगे। इसके एक तरफ यूनिवर्सिटी का मोनोग्राम और दूसरी तरफ प्रथम दीक्षांत का लोगो होगा। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं व उपाधि धारकों के लिए भी उत्तरीय का रंग अलग-अलग होगा। कला संकाय में मैरुन, शिक्षा संकाय में गुलाबी, वाणिज्य संकाय में गहरा पीला, विज्ञान संकाय में नीला, मेडिकल संकाय में सफेद, कृषि संकाय में हरा व विधि संकाय के लिए नारंगी रंग का उत्तरीय होगा। स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के लिए उत्तरीय का डिजाइन अलग-अलग होगा।