फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Suggestions given to save paddy crop from pests

Siddharthnagar News: कीटों से धान की फसल बचाने के दिए सुझाव

Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Suggestions given to save paddy crop from pests
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने रविवार को किसानों को कीटों से धान की फसल की सुरक्षा के उपाय बताए। बताया कि धान के फसल में 45 दिन बाद 16 किलोग्राम नाइट्रोजन (35 किलो यूरिया) प्रति एकड़ का प्रयोग करें। यह फसल के विकास के लिए आवश्यक होता है। जिन किसानों के खेतों में तना छेदक कीट की समस्या होने पर 7.5 किलोग्राम कार्टेप हाईड्रोक्लोराइड प्रति एकड़ प्रयोग करना चाहिए। धान की फसल में जड़ की सूंडी का प्रकोप होने पर पौधे पीले हो जाते हैं, फुटाव कम होता है, और पौधे छोटे रह जाते हैं। इस कीट के नियंत्रण के लिए 10 किलोग्राम कार्बेरिल 4 जी या 10 किलोग्राम कार्बोफ्यूरान 3 जी का प्रयोग प्रति एकड़ करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed