{"_id":"6988e907d6ad21a5df011321","slug":"sugarcane-farmers-were-given-information-about-new-varieties-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-153107-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गन्ना किसानों को दी नई प्रजाति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गन्ना किसानों को दी नई प्रजाति की जानकारी
Mon, 09 Feb 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के टोला सिरसिया स्थित मंदिर पररार में रविवार दोपहर दो बजे बभनान चीनी मिल द्वारा एक बैठक कर किसानों गन्ना खेती संबंधी नई-नई जानकारियां दी गईं। बभनान मिनी मिल के गन्ना अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि सभी गन्ना किसान समय से गन्ना की बुवाई करें। साथ ही नई किस्म की गन्ने की प्रजातियों का चयन कर उत्पादन को बढाएं। उन्होंने कहा कि गन्ने को कीड़े से बचाने के लिए समय-समय पर कीटनाशकों का उपयोग करें। साथ ही खाद, बीज के चुनाव पर ध्यान देते हुए उसके प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। बैठक में गन्ने के उत्पादन को बढ़ाने के लिए यंत्रीकरण पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान केपी सिंह, मुकेश यादव, शनि कुमार राय, अनुपम यादव, जगराम मौर्या, असगर अली आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन