{"_id":"6881290e003eaebe7e090542","slug":"students-will-get-practical-knowledge-of-mathematics-kits-will-be-distributed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141579-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्रों को मिलेगा गणित का व्यवहारिक ज्ञान, बांटी जाएंगी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्रों को मिलेगा गणित का व्यवहारिक ज्ञान, बांटी जाएंगी किट
विज्ञापन
-आसानी से समझेंगे गणित की ज्यामिति, मिलेगी स्मार्ट क्लास की सुविधा तो बढ़ेगी रूचि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक स्कूलों में बच्चों की गणित विषय में रूचि को बढ़ाने और पढ़ाई को आसान करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से गणित किट का वितरण किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्र- छात्राएं गणित के सूत्र, ज्यामिति, अंकगणित आदि को व्यवहारिक अनुभव के माध्यम से आसानी से समझ सकेंगे। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास और ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
शासन की ओर से माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत जिले के माध्यमिक स्कूलों में भी किट वितरण किया जाएगा। राजकीय कॉलेजों में सबसे पहले गणित किट वितरित कि जाएगी। इसके माध्यम से शिक्षक नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों को गणित के सूत्र, माप, परिमाप आदि सिखाएंगे। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार ज्यामितीय आकार, माप उपकरण आदि के बारे में जानकारी आसानी समझ सकेंगे। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय हाईस्कूल, इंटर कॉलेजों को गणित किट वितरण किया जाएगा। इसकी मदद से छात्र गणित के सूत्रों और अवधारणाओं को आसानी से सीखेंगे। शिक्षकों को पढ़ाने में मदद मिलेगी।