{"_id":"64bad09324d58b74c302d924","slug":"students-reach-university-by-changing-auto-at-three-places-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-1828-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन स्थानों पर ऑटो बदलकर विश्वविद्यालय पहुंचते हैं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन स्थानों पर ऑटो बदलकर विश्वविद्यालय पहुंचते हैं विद्यार्थी
Sat, 22 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के मार्ग पर परिवहन सुविधाएं अच्छी नहीं हैं। इस कारण शहर एवं अन्य क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर रोडवेज की इकलौती बस जाती है। यदि शहर से विश्वविद्यालय जाना हो तो तीन स्थानों पर ऑटो बदलना पड़ता है, जबकि किराया भी अधिक लगता है।
अलीगढ़वा स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में पिछले सत्र में छात्र-छात्राओं की संख्या 1400 से अधिक थी। रोडवेज की बसों में यात्रा करने में 32 रुपये किराया है, जबकि ऑटो से यात्रा करने में 70 रुपये किराया खर्च होता है, यह किराया है बांसी तिराहे से विश्वविद्यालय तक का। यदि आप शहर के अन्य क्षेत्रों से विश्वविद्यालय जाते हैं तो ऑटो के भरोसे एक तरफ से 100 रुपये अधिक किराया खर्च हो सकता है। विश्वविद्यालय ने छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अपनी बस सेवा शुरू की है, लेेकिन दो बसों को सभी रूटों पर नहीं चलाया सकता है।
इतनी कठिन है यात्रा
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की यात्रा में एक ओर से जाने में एक घंटे से अधिक समय लगता है। शहर के बांसी तिराहे से बर्डपुर का किराया 40 रुपये है, जबकि बर्डपुर से अलीगढ़वा का किराया 30 रुपये है। शहर केे किसी अन्य क्षेत्र से विश्वविद्यालय जाना होता तो किराया और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
-- --
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के रूट पर परिवहन सुविधाएं अच्छी नहीं हैं इसलिए आना-जाना बहुत कठिन है।
- आकर्षिता त्रिपाठी
-- --
मैं विश्वविद्यालय की छात्रा हूं, जोगिया से विश्वविद्यालय तक जाने में 100 रुपये से अधिक किराया खर्च हो जाता है।
- खुशी मिश्रा
-- --
विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर है, लेकिन बस की सुविधा नहीं है। शहर में इलेक्टि्रक बस सेवा शुरू होनी चाहिए।
आयशा फरहद
-- --
मैं शोहरतगढ़ से विश्वविद्यालय से पढ़ने आती हूं, ट्रेन से यात्रा करने के बावजूद भी 160 रुपये किराया खर्च हो जाता है।
शालिनी पांडेय