{"_id":"65550fab65d05c931b06c125","slug":"students-met-with-president-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-8291-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राष्ट्रपति से मिलकर विद्यार्थियों ने लक्ष्य प्राप्ति के बारे में जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राष्ट्रपति से मिलकर विद्यार्थियों ने लक्ष्य प्राप्ति के बारे में जाना
Thu, 16 Nov 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
मिठवल के कटबंध स्थित कैलासपति पब्लिक स्कूल के बच्चे राष्ट्रपति से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। मिठवल ब्लाॅक के कटबंध में स्थित कैलाश पति पब्लिक स्कूल के बच्चों को बाल दिवस पर भारत के राष्ट्रपति से मिलने का अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति महोदया से मिलने के लिए स्कूल ने चार बच्चों का चयन किया था।
विद्यालय के कक्षा पांच की अवंतिका शुक्ला व कक्षा सात के वीरेंद्र चौधरी, निदा कमाल और मो. सुहेल राष्ट्रपति से मिलने गए थे। बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में उक्त विद्यार्थियों ने भाग लिया।
राष्ट्रपति ने बच्चों से कहा कि अगर वे अपनी क्षमता को पहचानें और पूरी लगन से कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें तो वे निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान अवंतिका शुक्ला ने राष्ट्रपति महोदया से जीवन में ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के बारे में पूछा तो राष्ट्रपति ने बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदया से मुलाकात के यादगार अनुभव संजोते हुए कार्यक्रम से बाहर निकले। स्कूल के चेयरमैन ने बच्चों को महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात की बधाई दी।