{"_id":"6a67c416be0be5023d029ec2","slug":"student-missing-from-itwa-intersection-found-in-gorakhpur-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161930-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इटवा चौराहे से लापता छात्र गोरखपुर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इटवा चौराहे से लापता छात्र गोरखपुर में मिला
Tue, 28 Jul 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। मदरसे में जाते समय बीते शुक्रवार को रहस्यमय ढंग से इटवा चौराहा से लापता रिफा (16) पुत्र फुरकान का पता चल गया। तीन दिन बाद सोमवार को लापता छात्र छपरा (बिहार) में था, जहां से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। सूचना पर परिजन उसे लेने के लिए ट्रेन से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र महमुदवां ग्रांट गांव निवासी रिफा (16) पुत्र फुरकान अपने मामा सईदुर्हमान के घर रहकर डुमरियागंज स्थित जामिया सिराजुल उलूम मदरसे में पढ़ाई करता है। रिफा एक सप्ताह पूर्व मदरसा से अपने मामा के घर महमुदवां ग्रांट आया हुआ था।
बीते शुक्रवार को रिफा ढेबरुआ से डुमरियागंज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। काफी देर बाद तक जब कोई बस नहीं मिला तो किसी साधन से वह इटवा चौराहा तक पहुंचा और खड़ा होकर डुमरियागंज जाने के लिए साधन का इंतजार करने लगा। इस बीच वह बेहोश हो गया।