{"_id":"5fbfde638ebc3e9ba5302635","slug":"strike-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp3746506116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने की प्रदर्शन, बैंककर्मियों के हड़ताल से सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने की प्रदर्शन, बैंककर्मियों के हड़ताल से सांसत
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों का प्रदर्शन, बैंककर्मियों के हड़ताल से सांसत
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय कर्मचारियों के हड़ताल से बंद रहे बैंक और पोस्टआफिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों के लिए राज्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंक और पोस्टआफिस बंद रहे, जिससे उपभोक्ताओं समेत अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह और मंत्री सुजीत जायसवाल ने कहा कि कर्मचारियों के पेंशन बहाली समेत केंद्र और राज्य कर्मचारियों को समान वेतन भुगतान किया जाए। रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने के साथ कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्ति देने पर रोक लगाई जाए। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें उन्होंने महंगाई पर रोक लगाने के योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने, रेल, रक्षा, बीमा आदि सरकारी विभागों में विदेशी पूंजी निवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय, अशोक श्रीवास्तव, विनोद त्रिपाठी, जमुना प्रसाद, अजय सिंह, संतोष एवं संजय आदि मौजूद रहे। शहर में स्थित पीएनबी, इलाहाबाद आदि बैंकों एवं पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उनके कार्य से विरत रहने के कारण लोगों को निराश लौटना पड़ा।
बैंककर्मियों की हड़ताल से लोगों ने झेली सांसत
उसका बाजार। कस्बा में स्थित यूनियन और पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों के हड़ताल से उपभोक्ता परेशान रहे। क्षेत्र के सत्यम पांडेय, नूरजहां, केशव, प्रभुदयाल, अली सहन आदि सुबह 10 बजे कस्बा के यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा पर पैसा निकालने पहुंच गए। बैंक खुला होने के बाद भी इन्हें हड़ताल की वजह से रकम नहीं मिला। इनका कहना था कि शादी विवाह और खेती किसानी का समय चल रहा है। ऐन वक्त पर बैंक कर्मियों की हड़ताल से सभी को परेशानी हुई है।