फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Strengthen the solidarity organization

एकजुटता से ही संगठन मजबूत

Mon, 30 May 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 30 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the solidarity organization
बैठक में मौजूद भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बघमरवा गांव में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता कैडर कैंप के तहत बीएसपी जिला अध्यक्ष दिनेश चंद गौतम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की गई। 
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि जोनल कोर्डिनेटर रामसूरत चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य करें। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की सफलता के लिए कार्यकर्ता जींजान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

जनता इस सरकार से उब चुकी है। अब जनता को बसपा की नीतियों रास आ रही है और वह प्रदेश में बदलाव चाहती है। कार्यकर्ता अभी से विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं। निश्चित ही सफलता हम लोगों को मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल कोडिनेटर राममिलन भारती ने कहा कि कार्यकर्ता की मजबूती ही संगठन की मजबूती है। इसलिए कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य करें। किसी विपक्षी के बहकावे में न आएं। कार्यक्रम का संचालन रामजग गौतम ने किया। कल्पनाथ बाबू, कोआर्डिनेटर गोरख बाबू मंडल कोआर्डिनेटर, प्रत्यासी इटवा विधानसभा हाजी अरशदखुर्शीद, रामचन्द्र शुक्ल, अंगदराज,  सुरेंद्र चौधरी, तिलकराम, अब्दुल हलीम, सुरेंद्र मिश्र, महातम गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed