फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Stop black marketing of urea, provide fertilizers to farmers'

‘यूरिया की कालाबाजारी रोकें, किसानों को उपलब्ध कराएं खाद’

Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
'Stop black marketing of urea, provide fertilizers to farmers'
‘यूरिया की कालाबाजारी रोकें, किसानों को उपलब्ध कराएं खाद’
विज्ञापन

सिद्धार्थननगर। जिला पंचायत सदस्यों के जनपद में यूरिया की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत पर प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि निर्धारित मूल्य पर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। यूरिया की कालाबाजारी रोकी जाए। इसके साथ ही खाद की दुकानों पर छापेमारी कर कालाबाजारी, तस्करी करने वालों एवं अधिक रकम लेने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
बैठक में जिला विकास योजना वर्ष 2021-22 में विभिन्न विभागों की वास्तविक परिव्यय 42175.00 लाख का अनुमोदन किया गया। जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार विकास कार्यों के प्रति अत्यंत ही संवेदनशील है तथा सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए। जिले में जो भी पशु अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हैं, उनको चिह्नित कर उनकी मरम्मत व निर्माण कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाए जाने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की जो भी समस्यायें हैं, उनका समय से निस्तारण कराएं तथा उनके प्रस्ताव को जिला योजना समिति में शामिल किया जाए। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि जो भी निर्देश दिए गए हं,ै उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पालन कराया जाए। इस दौरान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम उमाशंकर, सदस्य जिला विकास योजना समिति फतेबहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता जल निगम धर्मेंद्र कुमार, जिला दिव्यांग जनसश्क्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक खान, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

225 परियोजनाओं का शिलान्यास
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की तरफ से वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में 50 करोड़ रुपये लागत से कराए जाने वाले 225 निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ। इसके साथ विकास भवन परिसर में दो करोड़ की लागत से बने जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का भी उद्घाटन किया गया। शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल समेत विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक चौधरी अमर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed