फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   stolen in shop

दुकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी

Mon, 21 Mar 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
stolen in shop
दुकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ क्षेत्र के देवकलीगंज चौराहे पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। क्षेत्र के देवकलीगंज चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान का रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे नकदी और सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को सोमवार सुबह हुई तो उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्र के जगरगठिया गांव निवासी रफीक की देवकलीगंज चौराहे पर किराने की दुकान है। रोज की तरह रविवार को वह देर शाम दुकान को बंद कर घर चला गया था। देर रात चोरों ने दुकान के शटर के बगल लगे दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में दाखिल हा गए और सारा सामान समेट ले गए। रफीक के मुताबिक सोमवार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा था। दुकान ने अंदर देखा तो लगभग पच्चीस हजार का सामान नहीं था। गल्ला में रखे पांच हजार नकदी भी नहीं थे। चोर नकदी सहित लगभग 30 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। उसने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर चोरी हुई घटना की पड़ताल की। इस संबंध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed