फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stolen goods recovered, one arrested

Siddharthnagar News: चोरी का सामान बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Stolen goods recovered, one arrested
कठेला समय माता थाने की पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाने की पुलिस ने रविवार को चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और सामान बरामद किया गया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


सीओ शोहरतगढ़ गर्वित सिंह ने बताया कि कठेला समय माता थाने की पुलिस क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए लगी थी। इसी बीच रविवार सुबह सूचना मिली के चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य क्षेत्र के कठेला के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता हुआ देखकर संदिग्ध भागने लगा। जवानोंं ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान रमेश चौरसिया निवासी गदाखौवा थाना त्रिलोकपुर बताया। उसके कब्जे से आठ हजार रुपये नकदी और सोने व चांदी का आभूषण बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकडऩे वाली टीम में एसआई अजय कुमार यादव, अनिल साहनी, आरक्षी अदनान शेख, सत्यवेदी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


---

श्याम सुंदर तिवारी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed