फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stolen bike recovered, one arrested

चोरी की बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Stolen bike recovered, one arrested
चोरी की बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस ने बुधवार सुबह बाइक चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को क्षेत्र के जमुआर नाले से दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि ने बताया कि बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य क्षेत्र के जमुआर नाला के पास आने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसआई अजय कुमार सिंह और चंदन कुमार टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए और चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान एक संदिग्ध आता हुआ दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया और कब्जे से एक बाइक पकड़ी गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मतिउल्लाह उर्फ कल्लू निवासी कठेलागरवी पटना थाना कठेला के रूप में की गई। पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया गया। साथ ही उसके गिरोह में और कौन-कौन है तथा कितने लोगों से उसके तार जुड़े हैं, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed