फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Knife stabbed to ITI student condition critical

सिद्धार्थनगर: आईटीआई के छात्र को चाकू घोंपा, हालत गंभीर, दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत में लोग

Sat, 05 Nov 2022 04:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2022 04:17 PM IST
सार

एसओ खेसरहा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है, जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
Knife stabbed to ITI student condition critical
जिला अस्पताल में चाकू से घायल शैलेश यादव का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास शुक्रवार को साइकिल से जा रहे आईटीआई के छात्र को रोककर बाइक सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाश उसे लहूलुहान हाल में छोड़कर भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग दहशत में हैं। जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी शैलेश (19) क्षेत्र के राजकीय आईटीआई पचमोहनी में पढ़ते हैं। वह नियमित साइकिल से क्लास करने जाते हैं। शैलेश के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह संस्थान के लिए निकले। गांव के नजदीक पहुंचे थे कि बाइक से आए दो लोगों ने उसे रोका। जब तक शैलेश कुछ समझ पाते, बदमाश उन्हें खींचकर झाड़ी के पास ले गए और चाकू से वार करने लगे। चीख सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, बदमाश भाग निकले। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में शैलेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दिन में हुए इस हमले से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। एसओ खेसरहा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है, जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed