{"_id":"67b0d590c99e53dd1a04b0e5","slug":"ssb-soldiers-made-children-practice-yoga-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132441-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसएसबी के जवानों ने बच्चों को कराया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसएसबी के जवानों ने बच्चों को कराया योगाभ्यास
Sat, 15 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु। एसएसबी के सीमा चौकी बजहा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शनिवार को शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्रों को योगाभ्यास कराया गया।
सीमा चौकी बजहा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीना ने स्कूली बच्चों को योग के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि योग हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है ।
योगाभ्यास से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपने जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जा सकता है।
विज्ञापन
योग के माध्यम से हम अपने शरीर के अंगों की प्रक्रियाओं को भी नियमित कर सकते है। इसी उद्देश्य से स्कूली बच्चों को जागरूक करते हुए वाहिनी के योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
छात्र-छात्राओं को सीमा चौकी बजहा का भ्रमण कराया गया तथा एसएसबी के द्वारा सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के भाव से भारत- नेपाल और भारत भूटान सीमा पर किए जा रहे कार्य के बारे में अवगत कराया।
सीमा चौकी में आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं को केंद्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती होने लिए भी जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य तेजबहादुर व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।