{"_id":"61e6f447a8a9b97a6e1a8a38","slug":"ssb-jawans-made-aware-about-child-rights-siddharthnagar-news-gkp4241307105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों ने बाल अधिकार के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवानों ने बाल अधिकार के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी जवानों ने बाल अधिकार के प्रति किया जागरूक
ककरहवा। एसएसबी के जवानों ने मंगलवार को सीमा क्षेत्र के दुल्हा शुमाली, ककरहवा, फसादीपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कोरोना से बचाव, बाल अधिकार, मानव तस्करी की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे सतर्क रहें और ऐसे संदिग्ध तत्वों की जानकारी दें, जो इस तरह के अपराधों में लिप्त हों।
एएचटीयू और एसएसबी 66वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवान एवं मानव सेवा संस्थान ने सहभागिता आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी के निरीक्षक ताशी पलदन ने बताया कि सीमाई क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव होने के कारण लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं। सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाएं, क्योंकि बच्चे ही कल के भविष्य हैं। यदि बच्चे शिक्षित रहेंगे तो उन्हें कोई बहला-फुसला कर कहीं नहीं ले जा सकता। इस लिए शिक्षा जीवन के लिए सबसे अहम है। मानव तस्करी से बचने के लिए सभी लोगों को सजग रहना होगा।
लोगों को जागरूक करते हुए एएचटीयू एसएसबी के एएसआई पीआर चंद ने बताया कि कोरोना का प्रसार बढ़ रहा है। इस लिए सभी लोग मास्क का इस्तेमाल जरूर करें तथा हमेशा साबुन से हाथ धुलते रहें और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करते रहें। वैक्सीन जरूर लगवाएं। एएचटीयू एसएसबी की महिला कांस्टेबल ने लोगों को बताया कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। इस लिए योग्य बनिए और अपनी योग्यता के अनुसार आगे बढ़िए। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी रोकने के लिए एसएसबी की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी माता-पिता का दायित्व है कि अपने बच्चों का ख्याल रखें। उन पर नजर रखें और अनजान व्यक्ति के साथ कही न भेजें और न ही किसी प्रलोभन में बच्चों को कहीं जाने दें। मानव तस्करी एक संगठित अपराध है। इस दौरान एसएसबी के अखिलेश यादव, ककरहवा चौकी के इंद्रजीत, जय प्रकाश गुप्ता, जीवन माया श्रीवास्तव, आकांक्षा वर्मा, विष्णु यादव, सन्नू कुमार, संदीप कुमार, बीपी आदि मौजूद रहे।